ePaper

अमेरिकी किशोर के खिलाफ आईएसआईएस में शामिल होने के संबंध में अभियोग

Updated at : 20 Feb 2015 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी किशोर के खिलाफ आईएसआईएस में शामिल होने के संबंध में अभियोग

मिनियापोलिस : एक अमेरिकी किशोर के खिलाफ आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के आरोप के संबंध में अभियोग चलाया जा रहा है. अमेरिकी अटॉर्नी एम लुगार ने बताया कि विदेशी आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने वाले या जाने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ जांच के तहत हमजा अहमद […]

विज्ञापन

मिनियापोलिस : एक अमेरिकी किशोर के खिलाफ आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के आरोप के संबंध में अभियोग चलाया जा रहा है. अमेरिकी अटॉर्नी एम लुगार ने बताया कि विदेशी आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने वाले या जाने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ जांच के तहत हमजा अहमद (19) पर आरोप लगाया गया है.

अभियोग और अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार अहमद और उसके तीन साथी बस से मिनियापोलिस से न्यूयार्क सिटी के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (जेएफके) गए.

उन्हें आठ नवंबर 2014 को जेएफके से रवाना होना था लेकिन उन्हें बीच में ही रोक लिया गया. अहमद को गिरफ्तार किए जाने के बाद एफबीआई एजेंटों ने उससे पूछताछ की. उसने पूछताछ के दौरान कई झूठ बोले। उसने कहा कि वह अकेले यात्रा कर रहा था और अन्य तीन लोगों को नहीं जानता.अभियोजकों ने कहा कि अहमद जब नौ नवंबर 2014 को मिनेसोटा पहुंचा तो एफबीआई एजेंटों ने उससे दोबारा पूछताछ की और इस दौरान उसने फिर झूठ बोला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola