अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी की गोली मार कर हत्या
Updated at : 17 Feb 2015 10:21 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिका में अपने परिवार की शराब की दुकान में एक अज्ञात हमलावर द्वारा भारतीय मूल के 28 वर्षीय जिस कारोबारी को गोली मारी गई थी उसने अपनी चोट के चलते दम तोड दिया है. पुलिस ने बताया कि एडिसन के अमित पटेल को कल न्यूजर्सी में गोली मार दी गई थी. पटेल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अमेरिका में अपने परिवार की शराब की दुकान में एक अज्ञात हमलावर द्वारा भारतीय मूल के 28 वर्षीय जिस कारोबारी को गोली मारी गई थी उसने अपनी चोट के चलते दम तोड दिया है. पुलिस ने बताया कि एडिसन के अमित पटेल को कल न्यूजर्सी में गोली मार दी गई थी. पटेल शराब की दुकान में अकेले थे जब हमलावरों ने उन पर करीब से गोली चलाई. इस दुकान के मालिक उनके पिता हैं.
उन्होंने बताया कि दुकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है न ही लूटपाट की गई और सिर्फ एक गोली चलाई गई. कार्यवाहक एसेक्स काउंटी अभियोजक केरोलीन ए मुरी और कार्यवाहक इरविंगटन पुलिस निदेशक मुसा मलिक ने एक बयान में बताया कि पुलिस जब दुकान में पहुंची, तब उसने पाया कि पटेल को गोली लगी हुई है. उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




