ePaper

खुलासा! पाकिस्‍तान ने दी थी ओसामा बिन लादेन को शरण

Updated at : 12 Feb 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
खुलासा! पाकिस्‍तान ने दी थी ओसामा बिन लादेन को शरण

इस्लामाबाद : ओसामा बिन लादेन को शरण देने की खबरों से पाकिस्तान हमेशा से नकारता रहा है लेकिन पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख ने खुलासा किया है कि उसे अपने देश में शरण पाकिस्तान ने ही दी थी. इस खुलासे के बाद पाकिस्तान की मुश्‍किलें बढ़ सकतीं हैं. आईएसआई के एक […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : ओसामा बिन लादेन को शरण देने की खबरों से पाकिस्तान हमेशा से नकारता रहा है लेकिन पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख ने खुलासा किया है कि उसे अपने देश में शरण पाकिस्तान ने ही दी थी. इस खुलासे के बाद पाकिस्तान की मुश्‍किलें बढ़ सकतीं हैं.

आईएसआई के एक पूर्व प्रमुख ने यह दावा किया है कि शायद ओसामा बिन लादेन को शरण दी और उसने उम्मीद की थी कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर अमेरिका के साथ सौदा करने के लिए वह अलकायदा सरगना का इस्तेमाल करेगी.लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) असद दुर्रानी ने अलजजीरा से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह सकता कि वास्तव में क्या हुआ था लेकिन मेरे आकलन के हिसाब से इसकी काफी संभावना है कि उन्होंने ऐसा किया. इसके पीछे यह सोच थी कि सही समय पर ठिकाने का खुलासा होगा.’’

दुर्रानी ने कहा कि उन्हें उस आधिकारिक नजरिए को लेकर शक था जिसके मुताबिक ओसामा के मरने तक यह दिखाया जाएगा कि अलकायदा सरगना के ठिकाने के बारे में आईएसआई को कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने कहा, ‘‘इसका सही समय आया होता जब आप जरुरी फायदा हासिल करते क्योंकि आपके पास ओसामा बिन लादेन जैसा कोई व्यक्ति था जिसको आप इतनी आसानी से अमेरिका को नहीं सौंपने वाले थे.’’

दुर्रानी 1990 से 1992 तक आईएसआई के महानिदेशक रहे. ओसामा को अमेरिकी सुरक्षा बलों ने मई, 2011 में ऐबटाबाद के एक मकान में मार गिराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola