चीन : आग की चपेट में आकर 17 की मौत

बीजिंग : एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से चीन के गुआंगडोंग प्रांत में 17 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने आज बताया कि यह घटना कल हुईडोंग काउंटी के एक बाजार में हुई. इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित मालगोदाम में लगी आग से 17 से अधिक लोगों की मौत […]
बीजिंग : एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से चीन के गुआंगडोंग प्रांत में 17 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने आज बताया कि यह घटना कल हुईडोंग काउंटी के एक बाजार में हुई. इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित मालगोदाम में लगी आग से 17 से अधिक लोगों की मौत हो गई.
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार आग पर कल शाम तक काबू पा लिया गया था. रिपोर्ट में कहा गया कि घटना में 17 से अधिक लोगों की मौत हो गई और एक दमकलकर्मी बुरी तरह से झुलस गया. आग पर काबू पाने के लिए 20 से अधिक दमकल गाडियां भेजी गईं. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




