ePaper

पाकिस्तान सात साल बाद सैन्य परेड करेगा, Jinping हो सकते हैं मुख्य अतिथि

Updated at : 03 Feb 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान सात साल बाद सैन्य परेड करेगा, Jinping हो सकते हैं मुख्य अतिथि

इस्लामाबाद : गणतंत्र दिवस पर भारत की यात्रा पर आये अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पड़ोसी मुल्कों की चिंता बढा दी है. भारत के बढ़ते प्रभुत्व से पाकिस्तान ज्यादा चिंतित है यहीं कारण है कि वह अब सात साल के अंतराल के बाद अपने सशस्त्र बलों की एक संयुक्त सैन्य परेड अगले महीने राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : गणतंत्र दिवस पर भारत की यात्रा पर आये अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पड़ोसी मुल्कों की चिंता बढा दी है. भारत के बढ़ते प्रभुत्व से पाकिस्तान ज्यादा चिंतित है यहीं कारण है कि वह अब सात साल के अंतराल के बाद अपने सशस्त्र बलों की एक संयुक्त सैन्य परेड अगले महीने राष्ट्रीय दिवस के दिन करेगा.

यही नहीं इस अवसर पर उसने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को मुख्य अतिथि बनाने का फैसला लिया है.

भारत के 66 वें गणतंत्र दिवस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को बतौर मुख्य अतिथि बुलाए जाने के कुछ दिनों बाद यह फैसला किया गया है.

गौरतलब है कि ओबामा की यात्रा पर पाकिस्तान और चीन की भौंहें तन गई थी. पाकिस्तान दिवस के मौके पर सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की संयुक्त सैन्य परेड होती है. ओबामा की भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ के चीनी सेना प्रमुख से मिलना इस बाद को और पक्का करता है कि वे भारत और अमेरिका के बीच बढते दोस्ती के रिश्‍ते से कितने खफा हैं.

यही नहीं ओबामा की यात्रा के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान से साफ तौर पर कह दिया था कि वह किसी तर‍ह की हरकत नहीं करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola