झाझा . प्रखंड क्षेत्र के मणिकुरा गांव स्थित स्वामी दशरथ नंद विवेक आश्रम में रविवार को आगामी 20 मार्च से होने वाले महाविष्णु यज्ञ को लेकर एक बैठक जानकीनंद विवेक की अध्यक्षता में हुई.बैठक में पिछले वर्ष क ा लेखा-जोखा पेश किया गया तथा आगामी यज्ञ को सफल बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. इस संदर्भ में तारणीनंद विवेक, छेदीनंद विवेक, रेणुनंद विवेक, अनिलनंद विवेक समेत कई श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2007 से ही प्रत्येक वर्ष रामनवमी के मौके पर यज्ञ कराया जाता है. इस वर्ष भी महाविष्णु यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया है. जिसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है. बैठक में मूर्ति निर्माण, पंडाल निर्माण, यज्ञाचार्य समेत सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया. इस अवसर पर नरेंद्र नंद विवेक, ललननंद विवेक, पंकजनंद विवेक, गणेशनंद विवेक समेत बड़ी संख्या में आश्रम के सदस्य मौजूद थे.
लेटेस्ट वीडियो
महाविष्णु यज्ञ 20 मार्च से
झाझा . प्रखंड क्षेत्र के मणिकुरा गांव स्थित स्वामी दशरथ नंद विवेक आश्रम में रविवार को आगामी 20 मार्च से होने वाले महाविष्णु यज्ञ को लेकर एक बैठक जानकीनंद विवेक की अध्यक्षता में हुई.बैठक में पिछले वर्ष क ा लेखा-जोखा पेश किया गया तथा आगामी यज्ञ को सफल बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
