ePaper

पाकिस्तान में बारुदी सुरंग विस्फोट में पांच की मौत

Updated at : 27 Jan 2015 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में बारुदी सुरंग विस्फोट में पांच की मौत

कराची : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में संभवत: उग्रवादियों द्वारा लगाए गए बारुदी सुरंग में विस्फोट होने से एक वाहन में जा रहे कम से कम पांच लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक डेरा मुराद जिले के छत्तर इलाके में बारुदी सुरंग की […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में संभवत: उग्रवादियों द्वारा लगाए गए बारुदी सुरंग में विस्फोट होने से एक वाहन में जा रहे कम से कम पांच लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक डेरा मुराद जिले के छत्तर इलाके में बारुदी सुरंग की चपेट में आ गया जिससे उसपर सवार पांच लोग मारे गए और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

उन्होंने बताया, ‘विस्फोट बहुत शक्तिशाली था और मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गयी. घायल व्यक्ति की स्थिति भी गंभीर बनी हुयी है.’ जिला पुलिस अधिकारी महमूद जमाली ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादियों ने संभवत: बारुद सुरंग लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola