US में RSS को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए अर्जी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: एक सिख अधिकार संगठन ने अमेरिकी संघीय अदालत में वाद दायर कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ घोषित करने की मांग की है.दक्षिणी न्यूयॉर्क जिले में स्थित संघीय अदालत ने वाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी को सम्मन जारी कर 60 दिन के भीतर जवाब मांगा है. ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्क: एक सिख अधिकार संगठन ने अमेरिकी संघीय अदालत में वाद दायर कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ घोषित करने की मांग की है.दक्षिणी न्यूयॉर्क जिले में स्थित संघीय अदालत ने वाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी को सम्मन जारी कर 60 दिन के भीतर जवाब मांगा है.
‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) ने अपने वाद में अदालत से आरएसएस को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की. उसने आरोप लगाया कि आरएसएस फांसीवादी विचारधारा में विश्वास करता है तथा भारत को एक ही प्रकार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान वाला ‘हिन्दू’ राष्ट्र बनाने के लिए आवेशपूर्ण, विद्वेषपूर्ण तथा हिंसक अभियान चला रहा है.
एसएफजे ने कहा कि आरएसएस ‘ईसाइयों और मुसलमानों को जबरन हिन्दू बनाने के लिए’ अपने अभियान ‘घर वापसी’ के कारण सुर्खियों में बना हुआ है. वाद में अदालत से आग्रह किया गया है कि ‘आरएसएस इससे संबद्ध संस्थाओं और इसके सहयोगी संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में और आरएसएस को विशेष रूप से वैश्विक आतंकी संगठन (एसडीजीटी) के रूप में घोषित किया जाए.’
आरएसएस पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा गया है कि ‘बाबरी मस्जिद विध्वंस’, स्वर्ण मंदिर में सेना के अभियान के लिए उकसाने, 2008 में ‘गिरजाघरों को जलाने तथा ईसाई ननों से बलात्कार’ और 2002 में गुजरात दंगों में आरएसएस की संलिप्तता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










