भ्रष्टाचार का मामला : हिरासत में लिए गये चीन के खुफिया प्रमुख

बीजिंग : चीन ने अपने एक शीर्ष जासूसी प्रमुख को हिरासत में ले लिया है और 16 सैन्य कमांडरों पर कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है जिससे संकेत मिलता है कि भ्रष्टाचार पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कडी कार्रवाई अब कम्युनिस्ट देश की शक्तिशाली सेना और खुफिया तंत्र तक पहुंच गयी है. सरकारी खुफिया […]
बीजिंग : चीन ने अपने एक शीर्ष जासूसी प्रमुख को हिरासत में ले लिया है और 16 सैन्य कमांडरों पर कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है जिससे संकेत मिलता है कि भ्रष्टाचार पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कडी कार्रवाई अब कम्युनिस्ट देश की शक्तिशाली सेना और खुफिया तंत्र तक पहुंच गयी है.
सरकारी खुफिया एजेंसी चाइना सेंट्रल कमीशन फॉर डिसीप्लीन इंस्पेक्शन ने एक बयान में कहा कि एजेंसी के कार्यकारी उप प्रमुख मा जियां को अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह में जांच के दायरे में रखा गया है. इस बयान से देश के सबसे शक्तिशाली सुरक्षा अधिकारी को हिरासत में लिये जाने की पुष्टि हुई. मा के अनेक रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




