चीन में नाव डूबने से 20 लोग लापता
Updated at : 16 Jan 2015 12:19 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग: पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत में यांग्त्जी नदी में एक नाव के डूब जाने के बाद 20 लोगों के लापता होने की खबर है जबकि नाव में सवार तीन यात्रियों को बचा लिया गया है. सभी लापता लोगों की खोज की जा रही है. माना जा रहा है कि लापता लोगों में सिंगापुर, जापान […]
विज्ञापन
बीजिंग: पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत में यांग्त्जी नदी में एक नाव के डूब जाने के बाद 20 लोगों के लापता होने की खबर है जबकि नाव में सवार तीन यात्रियों को बचा लिया गया है. सभी लापता लोगों की खोज की जा रही है.
माना जा रहा है कि लापता लोगों में सिंगापुर, जापान और फ्रांस के सात या आठ विदेशी शामिल हैं.अधिकारियों ने आज बताया कि स्थानीय समयानुसार कल दोपहर करीब तीन बजे यांग्त्जी नदी में फुबेई चैनल के पानी में प्रायोगिक परीक्षण के दौरान नाव डूब गयी.
बचावकर्ताओं के हवाले से चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि तेज बहाव और पानी बेहद ठंडा होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




