ePaper

पाकिस्‍तान में फांसी पर लटकाए गए दो आतंकी

Updated at : 15 Jan 2015 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान में फांसी पर लटकाए गए दो आतंकी

इस्लामाबाद : पाकिस्‍तान में आतंकवाद रोधी अदालत ने आज दो आतंकियों को दोषी पाए जाने पर फांसी पर चढ़ा दिया. सरकार द्वारा मौत की सजा पर लगायी गई पाबंदी को हटाए जाने के बाद से अबतक19 आतंकवादियों को फांसी दी गयी है. एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मोहम्मद सईद […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्‍तान में आतंकवाद रोधी अदालत ने आज दो आतंकियों को दोषी पाए जाने पर फांसी पर चढ़ा दिया. सरकार द्वारा मौत की सजा पर लगायी गई पाबंदी को हटाए जाने के बाद से अबतक19 आतंकवादियों को फांसी दी गयी है.
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मोहम्मद सईद उर्फ मौलवी और जाहिद हुसैन उर्फ जहीदू को क्रमश: केंद्रीय जेल कराची एवं कोट लखपत जेल लाहौर में सजा दी गयी. सईद को कराची में आतंकवाद रोधी अदालत ने एक सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक सैयद साबिर हुसैन शाह और उनके बेटे सैयद आबिद हुसैन शाह की हत्या का दोषी ठहराया था.
मृतक शिया समुदाय के थे और सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए थे. सईद को अप्रैल 2001 में दोषी ठहराया गया था. जहीदू को आतंकवाद रोधी अदालत ने वर्ष 2004 में मौत की सजा सुनाई थी. उसे मुल्तान में एक पुलिसकर्मी की वर्ष 2002 में हत्या करने का दोषी ठहराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola