डीआइडी : सेलीब्रिटी राउंड में बोकारो की तीन सुपर मॉम

Updated:
विज्ञापन
डीआइडी : सेलीब्रिटी राउंड में बोकारो की तीन सुपर मॉम

11 जनवरी को बोकारो से मुंबई के लिए होंगी रवाना बोकारो : बोकारो की तीन सुपर मॉम राखी झा, मोनी मंडल व वीणा रॉय का चयन डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के सेलीब्रिटी राउंड के लिए किया गया है. चयनित सुपर मॉम ऑडिशन देने 11 जनवरी को बोकारो से मुंबई के लिए रवाना होगी. मुंबई […]

विज्ञापन

11 जनवरी को बोकारो से मुंबई के लिए होंगी रवाना

बोकारो : बोकारो की तीन सुपर मॉम राखी झा, मोनी मंडल व वीणा रॉय का चयन डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के सेलीब्रिटी राउंड के लिए किया गया है. चयनित सुपर मॉम ऑडिशन देने 11 जनवरी को बोकारो से मुंबई के लिए रवाना होगी.

मुंबई के डीआइडी मंच पर तीनों सुपर मॉम फरहा खान, राखी सावंत व मर्सी सर के समक्ष नृत्य करेंगी. इससे पूर्व नौ अक्तूबर को रांची व दो नवंबर को कोलकाता में हुए ऑडिशन में तीनों का चयन किया गया था. प्रतियोगिता में झारखंड-बिहार सहित छह राज्यों के 1200 प्रतिभागियों को भाग लिया था. इसमें मुंबई ऑडिशन के लिए मात्र 40 मॉम को चुना गया है. जिन प्रतिभागियों का चयन सेलीब्रिटी राउंड में होगा. उन्हें मेगा राउंड में जगह मिलेगी. फिर टॉप 16 में उन्हें शामिल किया जायेगा.

सुपर मॉम का एक परिचय : राखी झा (पति डॉ अनिल कुमार झा) सेक्टर दो सी में रहती है. स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है. मोनी मंडल (पति पीके चौबे) सेक्टर तीन डी में रहती हैं. स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है. वीणा रॉय (पति ललित कुमार रॉय) रेलवे कॉलोनी में रहती हैं.

स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है. राखी झा, मोनी मंडल व वीणा रॉय इसके पूर्व भी टेलीविजन के कई कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी है. सीरियल, रियलिटी शो सहित विभिन्न कार्यक्रम का हिस्सा बनीं. इनके चयन पर बोकारो में हर्ष का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola