ePaper

चीन की नौसेना ने जासूसी से बचने के लिए 22 मीटर ऊंची दीवार बनाई

Updated at : 05 Jan 2015 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
चीन की नौसेना ने जासूसी से बचने के लिए 22 मीटर ऊंची दीवार बनाई

बीजिंग : चीन जासूसी अपने देश की सुरक्षा को लेकर काफी सजग रहता है.इसी क्रम में उसने इसबार 22 मीटर ऊंची दीवार खड़ी की है. रिपोर्ट है कि चीन ने उत्तरपूर्वी लियानिंग प्रांत में अपने नौसैन्य अड्डे के आसपास 22 मीटर ऊंची दीवार कथित रुप से बनाई है ताकि प्रतिष्ठान को पास की ‘‘यूरोपीय शैली’’ […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन जासूसी अपने देश की सुरक्षा को लेकर काफी सजग रहता है.इसी क्रम में उसने इसबार 22 मीटर ऊंची दीवार खड़ी की है.

रिपोर्ट है कि चीन ने उत्तरपूर्वी लियानिंग प्रांत में अपने नौसैन्य अड्डे के आसपास 22 मीटर ऊंची दीवार कथित रुप से बनाई है ताकि प्रतिष्ठान को पास की ‘‘यूरोपीय शैली’’ की इमारतों से जासूसी से बचाया जा सके.

सरकारी ‘चाइना न्यूज सर्विस’ ने रविवार को कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी द्वारा 16 . 1 लाख डालर की लागत से दालियान शहर के नौसैन्य अड्डे के आसपास 800 मीटर लंबी और 22 मीटर उंची दीवार बनाई ताकि इसे जासूसी से सुरक्षित किया जा सके.

इसमें कहा गया कि दीवार इसलिए बनाई गई है क्योंकि पास की यूरोपीय शैली की इमारतें बहुत ऊंची हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola