अगले महीने खुल जाएगा पेशावर का स्कूल
Updated at : 27 Dec 2014 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर में पिछले सप्ताह पाकिस्तानी तालिबान ने जिस आर्मी स्कूल पर हमला किया था, उसे मरम्मत के बाद अगले महीने खोल दिया जाएगा. इस नृशंस आतंकवादी हमले में 150 लोगों की जान गयी थी जिनमें 134 बच्चे थे. रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालय में मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है […]
विज्ञापन
पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर में पिछले सप्ताह पाकिस्तानी तालिबान ने जिस आर्मी स्कूल पर हमला किया था, उसे मरम्मत के बाद अगले महीने खोल दिया जाएगा. इस नृशंस आतंकवादी हमले में 150 लोगों की जान गयी थी जिनमें 134 बच्चे थे.
रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालय में मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और आशा है कि विद्यालय पांच जनवरी तक खुल जाएगा. मरम्मत के काम में सेना के इंजीनियर लगे हुए हैं और इस कार्य के कल तक पूरा हो जाने का अनुमान है.
स्कूल के प्रशासनिक खंड और सभागार को 16 दिसंबर के भयंकर हमले में काफी नुकसान पहुंचा था. स्कूल की चहारदीवारी की उंचाई बढाकर 12 फुट की जा रही है जिसमें दो फुट कंटीले तार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




