ePaper

विस में कुरसी पर नहीं बैठेंगे

Updated at : 23 Dec 2014 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
विस में कुरसी पर नहीं बैठेंगे

बाबूलाल ने धनवार में स्टांप पेपर पर लिख कर दिया रांची : बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा से विधायक बने, तो वह धनवार में सुचारू बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने तक विधानसभा में कुरसी के नीचे बैठेंगे या फिर काली पट्टी लगा कर विधानसभा जायेंगे. धनवार विधानसभा के प्रत्याशी रहे बाबूलाल मरांडी ने जनता के नाम […]

विज्ञापन
बाबूलाल ने धनवार में स्टांप पेपर पर लिख कर दिया
रांची : बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा से विधायक बने, तो वह धनवार में सुचारू बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने तक विधानसभा में कुरसी के नीचे बैठेंगे या फिर काली पट्टी लगा कर विधानसभा जायेंगे. धनवार विधानसभा के प्रत्याशी रहे बाबूलाल मरांडी ने जनता के नाम शपथ पत्र जारी किया है. नॉन जूडिसियल स्टांप पेपर पर जनता की मांग पर पांच वादे किये हैं. श्री मरांडी ने शपथ पत्र आम लोगों के बीच बांटे थे.
इस शपथ पत्र में श्री मरांडी ने धनवार के तीन में से दो प्रखंड में वैश्य समाज से विधायक प्रतिनिधि बनाने का भी वादा किया है. इसके साथ ही डुमरी, सरिया और खोरीमहुआ को मिला कर राजधनवार को जिला बनाने की मांग भी बुलंद करने की बात कही है. जनता के नाम जारी शपथ पत्र में बाबूलाल ने तीन प्रखंडों में कम-से-कम एक बार जनता दरबार लगाने की भी बात कही है. जनता दरबार में पहुंचने वाली समस्या के समाधान की गारंटी दी है. इसके साथ ही विधायक कोटे की राशि का आवंटन तीनों प्रखंड में जनसंख्या के आधार पर करने की बात कही है. इसके साथ योजनाओं का चयन ग्राम सभा द्वारा किये जाने का वादा किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola