ePaper

जनता को भ्रमित कर रही सरकार : अर्जुन मुंडा

Updated at : 12 Dec 2014 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
जनता को भ्रमित कर रही सरकार : अर्जुन मुंडा

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है. एसपीटी और सीएनटी एक्ट के नाम पर लोगों में गलतफहमी पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है. एक तरफ कांग्रेस और झामुमो मिल कर सरकार चला रहे हैं, वहीं […]

विज्ञापन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है. एसपीटी और सीएनटी एक्ट के नाम पर लोगों में गलतफहमी पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है. एक तरफ कांग्रेस और झामुमो मिल कर सरकार चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
जनता कांग्रेस और झामुमो की इस चाल को समझ चुकी है. भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है. ऐसे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है. गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि झामुमो व कांग्रेस ने निजी स्वार्थ के लिए सीएनटी एक्ट में संशोधन करने का फैसला किया है. झामुमो ने स्थानीय नीति को मुद्दा बना कर भाजपा से समर्थन वापस लिया था. उसे इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है. जनहित की योजनाएं दम तोड़ रही हैं. राजस्व में गिरावट आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola