पीएम केवल सब्जबाग दिखाते हैं : शकील अहमद
Updated at : 12 Dec 2014 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस राज्य में चुनाव प्रचार करने जाते हैं, उस राज्य को नंबर वन राज्य बनाने की बात कहते हैं. उन्होंने हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में लोगों को सब्ज बाग दिखाया. झारखंड में 12 वर्षो तक भाजपा सत्ता में रही, लेकिन झारखंड नंबर वन […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस राज्य में चुनाव प्रचार करने जाते हैं, उस राज्य को नंबर वन राज्य बनाने की बात कहते हैं. उन्होंने हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में लोगों को सब्ज बाग दिखाया. झारखंड में 12 वर्षो तक भाजपा सत्ता में रही, लेकिन झारखंड नंबर वन नहीं बन सका. गुजरात के वह खुद सीएम थे, लेकिन गुजरात का भी हाल बेहाल है.
श्री अहमद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बैंकों के राष्ट्रीयकरण के विरुद्ध बयान दे रहे हैं, यह चिंता का विषय है. कांग्रेस पार्टी इसका घोर विरोध करती है. आगरा में धर्मातरण के सवाल पर कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. स्वेच्छा से अगर कोई करता है, तो संविधान भी मान्यता देता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




