झारखंड में गैर भाजपा सरकार बनेगी: बलमुचु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पहले व दूसरे चरण के मतदान में भाजपा पीछे, धनबाद में कांग्रेस मजबूत धनबाद : राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु ने कहा है कि झारखंड में मोदी लहर नहीं है. चुनाव के बाद गैर भाजपा दलों की सरकार बनेगी. गंठबंधन में कांग्रेस-झामुमो, राजद व जदयू रहेगी. झाविमो को भी गैर भाजपा […]
विज्ञापन
पहले व दूसरे चरण के मतदान में भाजपा पीछे, धनबाद में कांग्रेस मजबूत
धनबाद : राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु ने कहा है कि झारखंड में मोदी लहर नहीं है. चुनाव के बाद गैर भाजपा दलों की सरकार बनेगी. गंठबंधन में कांग्रेस-झामुमो, राजद व जदयू रहेगी. झाविमो को भी गैर भाजपा सरकार में शामिल किया जा सकता है. यह चुनाव बाद संख्या बल पर निर्भर करता है कि सीएम कौन बनेगा.
कांग्रेस नेता धनबाद में सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. प्रदीप ने कहा कि भाजपा खुद कनफ्यूज है कि किन कारणों से उसे आजसू से गंठबंधन करना पड़ा. झारखंड में 14 साल में 10 वर्ष तक भाजपा सत्ता में रही. यदि भ्रष्टाचार बढ़ा है, तो उसके लिए भाजपा जिम्मेवार है. मधु कोड़ा भी तो भाजपा से ही जुड़े रहे हैं. भाजपा व मोदी ने जनता को दिग्भ्रमित कर केंद्र की सत्ता हासिल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










