ePaper

सिंगापुर दंगे : भीड़ को उकसाने के लिए भारतीय को मारे जाएंगे बेंत

Updated at : 28 Nov 2014 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगापुर दंगे : भीड़ को उकसाने के लिए भारतीय को मारे जाएंगे बेंत

सिंगापुर : पिछले साल सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में हुए दंगों में शामिल होने के दोषी एक भारतीय नागरिक को आज तीन बार बेंत मारे जाने की सजा सुनायी गयी. मामले में उसे पहले ही 25 महीने के जेल की सजा हो चुकी है.मीडिया में आयी खबरों के अनुसार 42 वर्षीय समीयप्पन सेलाथुराई को […]

विज्ञापन

सिंगापुर : पिछले साल सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में हुए दंगों में शामिल होने के दोषी एक भारतीय नागरिक को आज तीन बार बेंत मारे जाने की सजा सुनायी गयी. मामले में उसे पहले ही 25 महीने के जेल की सजा हो चुकी है.मीडिया में आयी खबरों के अनुसार 42 वर्षीय समीयप्पन सेलाथुराई को दंगों में उसकी भूमिका के लिए इस साल 14 अगस्त को 25 महीने के जेल की सजा सुनायी गयी थी. उसने भीड को भी भडकाया था जिसके लिए अब उसे बेंत मारे जाएंगे.

सहायक सरकारी वकील (डीपीपी) सेल्लकुमारन सेल्लमुत्थू ने हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति चान सेंग ओन से कहा कि समीयप्पन को मिली जेल की सजा ‘स्पष्ट रुप से अपर्याप्त’ है क्योंकि उसने ना केवल दंगों में हिस्सा लिया बल्कि भीड को भडकाया भी. टुडे अखबार की खबर के अनुसार वकील ने कहा कि प्रतिवादी ने दूसरों की मदद से कंक्रीट की बनी एक पट्टी हटायी जो जमीन पर पडी थी. उसने कंक्रीट के कई टुकडे किए और उन्हें पुलिस वाहनों एवं सरकारी सेवकों पर फेंका.

उन्होंने कहा, ‘‘भीड जो अब तक अहिंसक थी उसने प्रतिवादी का अनुसरण करना शुरु कर दिया और कंक्रीट की दूसरी पट्टियां तोडी और उन्हें फेंकना शुरु कर दिया.’’ दंगाइयों ने 23 आपात वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया जिनमें से पांच पूरी तरह नष्ट हो गए। साथ ही 54 अधिकारी भी घायल हो गए. ये दंगे एक भारतीय नागरिक के एक हादसे में मारे जाने के बाद शुरु हुए थे और पिछले 40 सालों में देश में हुए सबसे भीषण दंगे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola