चीन : खदान में लगी आग, 24 खनिकों की मौत,50 से ज्यादा घायल

Updated at : 26 Nov 2014 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
चीन : खदान में लगी आग, 24 खनिकों की मौत,50 से ज्यादा घायल

बीजिंग : चीन के फुक्सिन कोल की सहायक कंपनी हेंगदा कोल की खदान में आग की चपेट में आने से 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.क्षेत्र में भूकंप का हल्का झटका आने के तुरंत बाद खदान में आग लगी. यह कोयला खदान फुक्सिन कोल की […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के फुक्सिन कोल की सहायक कंपनी हेंगदा कोल की खदान में आग की चपेट में आने से 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.क्षेत्र में भूकंप का हल्का झटका आने के तुरंत बाद खदान में आग लगी.

यह कोयला खदान फुक्सिन कोल की सहायक कंपनी हेंगदा कोल के नियंत्रण में है. तडके यहां आग लगने का पता चला. फुक्सिन कोल प्रांत की एक बडी कोयला उत्पादक कंपनी है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार हादसे में 24 मजदूर मारे गए. फुक्सिन कोल ने कहा कि बचाव अभियान खत्म हो गया है और सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खदान कंपनी द्वारा संचालित अस्पताल की एक चिकित्सा कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक है और उन्हें प्रांत की राजधानी शेनयांग के बडे अस्पतालों में भेजा जा सकता है.’’ फुक्सिन शेनयांग से उत्तरपश्चिम में करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. घायलों को शेनयांग पहुंचाने में करीब तीन घंटे लगेंगे.

आग लगने से पहले कोयला खदान के पास एक शहर में 1.6 तीव्रता का भूकंप आया था. स्थानीय प्रशासन भूकंप और आग के बीच संबंध की जांच कर रहा है. फुक्सिन कोल में करीब 4,660 कर्मचारी काम कर रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब खदान में इस तरह को कोई हादसा हुआ हो. पिछले साल भी फुक्सिन कोल के खदान में गैस रिसाव से आठ मजदूरों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola