ePaper

चीनी राष्ट्रपति शी की प्रेम कहानी के वीडियो की इंटरनेट पर धूम

Updated at : 25 Nov 2014 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी की प्रेम कहानी के वीडियो की इंटरनेट पर धूम

बीजिंग: इंटरनेट पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की प्रेम कहानी का संगीत वीडियो छाया हुआ है. अब तक इसे 2.2 करोड़ से ज्यदा लोग देख चुके हैं. इसकी जानकारी पीपुल्स डेली ने दी है. तीन मिनट 21 सेकेंड के इस म्यूजिकल वीडियो को दंपति की विभिन्न तस्वीरों से सजाया […]

विज्ञापन

बीजिंग: इंटरनेट पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की प्रेम कहानी का संगीत वीडियो छाया हुआ है. अब तक इसे 2.2 करोड़ से ज्यदा लोग देख चुके हैं.

इसकी जानकारी पीपुल्स डेली ने दी है. तीन मिनट 21 सेकेंड के इस म्यूजिकल वीडियो को दंपति की विभिन्न तस्वीरों से सजाया गया है. ये तस्वीरें विभिन्न मौकों की है.भारत की एक तस्वीर भी काफी पसंद की जा रही है जिसमें दंपति गुजराती झूल पर रहे हैं.तस्वीरों में और पेंग एक दूसरे के काफी करीब दिख रहे हैं.
इस वीडियो का नाम ‘शी दादा लव्स पेंग ममा’ है. इसमें दो गायकों ने संगीत दिया है. इनमें से एक संगीतकार यू रूंज ने बातचीत में बताया कि चीन के लोगों ने दंपति के प्रेम प्रसंग को हमेशा पसंद किया है.
वहीं वीडियो के गायक जू एन ने बताया कि गीत में शी की गंभीर छवि को नहीं दिखाया है. बल्कि ऐसी छवि को पेश किया है जो किसी से भी घुल मिल सकता है. उन्होंने इस वीडियो को युवा प्रेमी युगलों के लिए प्रेरणास्रोत भी बताया.
शी और पेंग 1987 में विवाह के बंधन में बंधे थे. गायिका और लोक संगीत कलाकार पेंग उस समय टीवी स्टार के तौर पर उभर चुकी थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola