कांग्रेस ने बनाया वार रूम, होगी मॉनिटरिंग

दिल्ली से पहुंचे हैं तकनीकी जानकार, की जा रही है मॉनिटरिंग रांची : कांग्रेस ने राज्य के विधानसभा चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए हाइटेक वार रूम बनाया है. यहां से राज्य भर के विधानसभा क्षेत्र की मॉनिटरिंग होगी. राज्य भर के प्रत्याशियों के साथ समन्वय बनाया जायेगा. बाहर से आनेवाले केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम तैयार […]
दिल्ली से पहुंचे हैं तकनीकी जानकार, की जा रही है मॉनिटरिंग
रांची : कांग्रेस ने राज्य के विधानसभा चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए हाइटेक वार रूम बनाया है. यहां से राज्य भर के विधानसभा क्षेत्र की मॉनिटरिंग होगी. राज्य भर के प्रत्याशियों के साथ समन्वय बनाया जायेगा.
बाहर से आनेवाले केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम तैयार होंगे. वार रूम के सदस्य आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि तकनीकी और कामकाज के सहयोग के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ पहुंचे हैं. वार रूम से प्रचार-प्रसार से लेकर सारी गतिविधियों की मॉनिटरिंग होगी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी वार रूम पहुंचे थे. उन्होंने वहां भावी कार्यक्रमों की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




