ePaper

किसानों को पेंशन देने का वादा

Updated at : 21 Nov 2014 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को पेंशन देने का वादा

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया. राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पार्टी के वरिष्ठ नेता खगेंद्र ठाकुर, सहायक सचिव केडी सिंह एवं महेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से घोषणा पत्र जारी किया. भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा […]

विज्ञापन
रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया. राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पार्टी के वरिष्ठ नेता खगेंद्र ठाकुर, सहायक सचिव केडी सिंह एवं महेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से घोषणा पत्र जारी किया.
भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड का गठन किया गया था, वह पूरा नहीं हुआ.उन्होंने कहा यदि पार्टी सत्ता में आयी, तो स्थानीय नीति बना कर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जायेगी. पार्टी बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार का सृजन करने का प्रयास करेगी. रोजगार नहीं मिलने तक बेरोजगारों को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की नीति बनाने का प्रयास करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola