सुबोध अध्यक्ष, डॉ अजय बने संयोजक
Updated at : 18 Nov 2014 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव-2014 के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति गठित की है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने चुनाव प्रचार समिति की सूची जारी की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सदस्य […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव-2014 के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति गठित की है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने चुनाव प्रचार समिति की सूची जारी की है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सदस्य अजय राय के अनुसार समिति में प्रदेश अध्यक्ष समेत राज्यसभा सांसद, निर्वतमान विधायक, पूर्व विधायक और कई अन्य को शामिल किया गया है.
चुनाव प्रचार समिति में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक दल के नेता राजेंद्र सिंह, सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम, सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक मनोज यादव, पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव, बागुन सुंब्रई, तिलकधारी प्रसाद सिंह को सदस्य बनाया गया है.
वहीं केएन झा, अशोक चौधरी, कालीदास मुमरू, डॉ जेपी गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, सूर्यकांत शुक्ला, समसुद्दीन खां, सुरेन राम, सुशीला पूर्ति, थियोडोर किड़ो, राकेश्वर पांडेय, दुर्गा चरण दास, आभा सिन्हा, थियोडोर किड़ो, युगल किशोर पांडेय, बैरागी उरांव, गायत्री पासवान, विजय सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, विमला चौधरी, विमला कुमारी, विजय सिंह, शिव दयाल शर्मा, प्रदीप तुलस्यान, उदय शंकर ओझा, हृदयानंद मिश्र, सीडी राम, प्रो अंबष्ठ, सरदार बलदेव सिंह, रियाजुद्दीन थान, सरदार आत्मजीत सिंह सहनी, मनोज कुमार, एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष, सेवा दल के मुख्य संगठन, कुमार राजा, अजय सिंह (जमशेदपुर), राजीव रंजन, मंजूर अंसारी, मंजीत आनंद, दुलाल भुइयां, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद झा, हिक्किम महतो, राम राती राम, खुर्शीद रूमी, अमानत अली, अनवर अंसारी को भी सदस्य बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




