ePaper

25 को चाईबासा, छह को रांची में हो सकती है मोदी की सभा

Updated at : 18 Nov 2014 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
25 को चाईबासा, छह को रांची में हो सकती है मोदी की सभा

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव से पहले उनके कार्यक्रम को तय करने को लेकर प्रमुख नेता बैठक में जुट गये हैं. पहले चरण से पहले नरेंद्र मोदी की सभा 21 नवंबर को डालटेनगंज और चंदवा में तय है. हालांकि इसकी अधिकारिक रूप […]

विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव से पहले उनके कार्यक्रम को तय करने को लेकर प्रमुख नेता बैठक में जुट गये हैं. पहले चरण से पहले नरेंद्र मोदी की सभा 21 नवंबर को डालटेनगंज और चंदवा में तय है. हालांकि इसकी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है.
दूसरे चरण में कोल्हान प्रमंडल में चुनाव होना है. इस प्रमंडल में तीन नवंबर से पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम निर्धारित किये जा रहे हैं. दूसरे चरण से पहले इनकी दो से अधिक सभाएं आयोजित करने की तैयारी चल रही है. चाईबासा में मोदी की सभा कराने के लिए 25 नवंबर की तिथि तय की गयी है. कल आ सकती हैं स्मृति ईरानी : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी 19 नवंबर को रांची आ सकती हैं. भाजपा ने इनकी चार चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तय किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola