मतदाता परची का शत-प्रतिशत हो वितरण
Updated at : 18 Nov 2014 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी मजिस्ट्रेट को दिया निर्देश, रांची में 25 को बीएलओ की बैठक रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने जिले के सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि फोटो युक्त मतदाता परची का वितरण 20 से 24 नवंबर तक सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट से कहा कि वे अपने […]
विज्ञापन
उपायुक्त ने सभी मजिस्ट्रेट को दिया निर्देश, रांची में 25 को बीएलओ की बैठक
रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने जिले के सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि फोटो युक्त मतदाता परची का वितरण 20 से 24 नवंबर तक सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कार्यरत बीएलओ को निर्देश दें कि किस दिन किस भाग संख्या के मतदाता परची का वितरण किया जाना है.
मतदाता परची वितरण के पश्चात सभी बीएलओ को लिखित प्रमाण पत्र देना होगा कि शत प्रतिशत मतदाता परची का वितरण कर दिया गया है.
मतदाता परची संबंधित परिवार के किसी मतदाता को ही उपलब्ध कराना है. यदि किसी के मतदाता परची का वितरण नहीं हुआ तो कारण सहित उसका जवाब दें. किसी भी हालत में किसी प्राइवेट व्यक्ति या अन्य लोगों का मतदाता परची नहीं देना है. सभी बीएलओ को मतदान की तिथि व समय तथा मतदान स्थल मतदाता परची प्राप्त करने वाले को बताना है.
उन्होंने मजिस्ट्रेटों से कहा कि मांडर एवं तमाड़ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ की बैठक 19 नवंबर को बुलायें. रांची, हटिया, कांके , खिजरी, तथा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट को बीएलओ की बैठक 25 नवंबर 2014 को बुलाने का निर्देश दिया गया. मतदान के दिन अवितरित मतदाता परची के साथ सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपलब्ध रहेंगे. बैठक में उप विकास आयुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता शैलेंद्र कुमार लाल सहित सभी विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे.
दिल्ली गये सीइओ और सीएस
रांची : राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी पीके जाजोरिया और मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती दिल्ली गये हैं. उनके साथ राज्य के डीजीपी राजीव कुमार भी हैं. वह चुनाव आयोग की एक बैठक में शामिल होने गये हैं. बैठक में झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर दोनों राज्यों के सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय पर चर्चा होगी. दोनों राज्यों की सीमा को छूने वाले राज्यों के अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे. अधिकारियों के बीच झारखंड और जम्मू-कश्मीर में साफ एवं स्वच्छ विधानसभा चुनाव के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त पर पर चर्चा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




