चीन में फैक्टरी में आग लगने से 18 लोगों की मौत

Updated at : 17 Nov 2014 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में फैक्टरी में आग लगने से 18 लोगों की मौत

बीजिंग : चीन के शानदोंग प्रांत में गाजर पैक करने की एक फैक्टरी में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. शोउगुआंग सिटी में लोंगीयुआन फूड कंपनी लिमिटेड के गाजर पैक करने की कार्यशाला में कल रात तकरीबन सात बजे आग लगी. चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के शानदोंग प्रांत में गाजर पैक करने की एक फैक्टरी में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. शोउगुआंग सिटी में लोंगीयुआन फूड कंपनी लिमिटेड के गाजर पैक करने की कार्यशाला में कल रात तकरीबन सात बजे आग लगी.

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि तकरीबन ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कंपनी के मैनेजरों को पुलिस नियंत्रण में रखा गया है. आग लगने की घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola