ePaper

चुनाव में पता चलेगा संताल किसका गढ़ : बाबूलाल

Updated at : 17 Nov 2014 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में पता चलेगा संताल किसका गढ़ : बाबूलाल

बाबूलाल ने कहा, हमारी पार्टी 1825 दिन से तैयारी में, दूसरे दल 18-20 दिन से दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में दिलचस्प होगा. इसी चुनाव में पता चलेगा कि संताल में किसका गढ़ है. उन्होंने दुमका के मैहर गार्डन में […]

विज्ञापन
बाबूलाल ने कहा, हमारी पार्टी 1825 दिन से तैयारी में, दूसरे दल 18-20 दिन से
दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में दिलचस्प होगा. इसी चुनाव में पता चलेगा कि संताल में किसका गढ़ है. उन्होंने दुमका के मैहर गार्डन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी 1825 दिनों से तैयारी में है, जबकि दूसरे दल 18-20 दिन से तैयारी में लगे हैं.
जेवीएम के पक्ष में उन्होंने अच्छा परिणाम आने का दावा करते हुए कहा कि वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं और उन्हें जनता पर पूरा भरोसा भी है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे इस बार का विधानसभा चुनाव वहीं से लड़ेंगे, जो सीट खाली रह जायेगी.
श्री मरांडी ने कहा कि संताल की जनता ने झामुमो को काफी साथ दिया है. 14 साल में बाप-बेटे कई बार सत्ता में रहे. रोजगार के अभाव में लोग आज भी बंगाल में पलायन करने को विवश हैं. अस्पताल ढंग का नहीं है. मरीज सिउड़ी, रांची या भागलपुर जाने को विवश हैं. अस्पतालों में डाक्टर नही हैं, दवा भी नहीं है. डायगAोस्टिक सेंटर अपने आप रो रहा है. विद्यालयों में शिक्षक नहीं है. छात्रों को अब तक पुस्तक नहीं मिले. श्री मरांडी ने कहा कि सत्ता में रहनेवाली झामुमो क्या कहकर जनता से वोट मांगेगी. प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि जनता के बीच अपनी बात घोषणा पत्र के जरिये जेवीएम पहुचांयेगा. समय सीमा के अंदर सभी काम करने का एलान करनेवाली जेवीएम पहली पार्टी है. झारखंड पहला राज्य होगा, जहां किसानों को भी पेंशन दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola