लोजपा की चुनाव अभियान समिति गठित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव-2014 के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति और विधानसभा प्रभारियों का मनोनयन किया है. पार्टी के झारखंड प्रभारी सूरजभान सिंह के निर्देश पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता ने समिति के सदस्यों की सूची जारी की है. चुनाव अभियान समिति के संयोजक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र […]
विज्ञापन
रांची : लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव-2014 के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति और विधानसभा प्रभारियों का मनोनयन किया है. पार्टी के झारखंड प्रभारी सूरजभान सिंह के निर्देश पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता ने समिति के सदस्यों की सूची जारी की है. चुनाव अभियान समिति के संयोजक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र प्रधान, मिथिलेश पासवान और राजकुमार राज बनाये गये हैं.
शैलेंद्र द्विवेदी और मीडिया प्रभारी ठाकुर शिवेंद्र सिंह को सह संयोजक बनाया गया है. सेना के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पासवान, एसटी/एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कपिल पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो जफरुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा, युवा अध्यक्ष विजय सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुजीता टोप्पो, प्रधान महासचिव कृष्णदेव पासवान, प्रेमलता तिग्गा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामाशीष सिंह और सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को जिला संयोजक बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










