पौलुष सुरीन को समर्थन नहीं : पीएलएफआइ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के उत्तरी सब जोनल कमांडर राजेश ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तोरपा विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी पौलुष सुरीन को समर्थन नहीं देने की घोषणा की है. राजेश ने कहा है कि पीएलएफआइ ने पूर्व में पौलुष सुरीन की मदद की थी, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने […]
विज्ञापन
रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के उत्तरी सब जोनल कमांडर राजेश ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तोरपा विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी पौलुष सुरीन को समर्थन नहीं देने की घोषणा की है.
राजेश ने कहा है कि पीएलएफआइ ने पूर्व में पौलुष सुरीन की मदद की थी, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया. संगठन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुरीन पर राज्यसभा चुनाव में रुपये लेकर क्रॉस वोटिंग करने, विकास कार्यो में कमीशन लेने और एक अपराधी संगठन झारखंड विलेज रिपब्लिकन ऑफ गार्ड के अपराधियों को संरक्षण देने समेत जमीन कारोबार से जुड़ने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










