ePaper

भाजपा ही विकास कर सकती है

Updated at : 15 Nov 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ही विकास कर सकती है

सिमडेगा : राज्य के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दें. राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है. भ्रष्टचार मुक्त व सुशासन यदि चाहिए तो भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारी बनानी होगी. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश रवींद्र राय ने शुक्रवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित भारतीय जनता […]

विज्ञापन

सिमडेगा : राज्य के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दें. राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है. भ्रष्टचार मुक्त व सुशासन यदि चाहिए तो भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारी बनानी होगी. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश रवींद्र राय ने शुक्रवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की सभा को संबोधित करते हुए कहीं. श्री राय कोलेबिरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज नागेसिया के नामांकन में शामिल होने के लिये सिमडेगा आये थे.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लायें. श्री राय ने कहा कि सपनों का झारखंड बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. झारखंड को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानी होगी. निर्दलीय को जीता कर राज्य का भला नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लोगों के लिए काम करेगी. पारदर्शी सरकार बनाना हमारा उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि कोलेबिरा से भाजपा प्रत्याशी मनोज नागेसिया को विजयी बनायें, तभी रावण राज्य समाप्त होगा और राम राज कायम होगा. कार्यक्रम का संचालन संतोष अकेला ने किया. कार्यक्रम में विधायक विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर,

सबके लिए तत्पर रहना मेरी आदत : सीपी सिंह

रांची. भाजपा के रांची विधानसभा प्रत्याशी सीपी सिंह ने शुक्रवार को चुटिया और सुखदेवनगर मंडल में आयोजित विभिन्न बैठकों को संबोधित किया. श्री सिंह ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर तत्पर रहना मेरी आदत बन गयी है. श्री सिंह ने शिवपुरी, लोअर चुटिया, विंध्यवासिनी नगर, गोसाई टोला, चून्ना भट्ठा, न्यू अमरावती कॉलोनी में लोगों के साथ बैठक की. मौके पर सत्यनारायण सिंह, मदन सिंह, मनोज मिश्र, केके गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola