ePaper

राज्य में बिखर गया यूपीएल

Updated at : 14 Nov 2014 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में बिखर गया यूपीएल

रांची : राज्य में यूपीए बिखर गया है. गंठबंधन में कोई तालमेल नहीं है. यूपीए घटक दलों को जहां प्रत्याशी मिल गया, उतार दे रहे हैं. यूपीए खेमा में पहले ही तीन सीटों पर दलों के प्रत्याशी आमने सामने हैं. गंठबंधन को लेकर तालमेल में बनी सीटों की सहमति के मायने नहीं रहे. गंठबंधन में […]

विज्ञापन
रांची : राज्य में यूपीए बिखर गया है. गंठबंधन में कोई तालमेल नहीं है. यूपीए घटक दलों को जहां प्रत्याशी मिल गया, उतार दे रहे हैं. यूपीए खेमा में पहले ही तीन सीटों पर दलों के प्रत्याशी आमने सामने हैं. गंठबंधन को लेकर तालमेल में बनी सीटों की सहमति के मायने नहीं रहे. गंठबंधन में राजद ने 15 सीट मांगे थे.
संताल परगना के राजमहल पर दावा नहीं था. दलबदल की आंधी में भाजपा के विधायक अरुण मंडल राजद आ गये, तो राजद को भी राजमहल से प्रत्याशी मिल गया. राजमहल पर राजद का पहले दावा नहीं था, लेकिन अब वहां कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ राजद उम्मीदवार तानतनी के मूड में हैं.
राजद ने गंठबंधन में जिन सीटों पर दावा किया : कोडरमा, देवघर, गोड्डा, चतरा, हुसैनाबाद, गढ़वा, मनिका, लातेहार, सिमरिया, पांकी, जमुआ, बरकट्ठा, विश्रमपुर, पौडयाहाट और जरमुंडी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola