स्टीफन मरांडी व अनिल झामुमो में आज जायेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो नेता स्टीफन मरांडी व अनिल मुमरू मंगलवार को झामुमो में शामिल होंगे. मोरहाबादी स्थिति शिबू सोरेन के आवास पर दिन के 10.30 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो नेता स्टीफन मरांडी व अनिल मुमरू मंगलवार को झामुमो में शामिल होंगे. मोरहाबादी स्थिति शिबू सोरेन के आवास पर दिन के 10.30 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया है.
पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. गौरतलब है कि स्टीफन मरांडी को झाविमो ने दुमका से और अनिल मुमरू लिट्टीपाड़ा से उम्मीदवार बनाया था, पर दोनों अब झाविमो को छोड़ झामुमो में जा रहे हैं. खबर है स्टीफन मरांडी को झामुमो अब महेशपुर से टिकट दे सकता है. स्टीफन मरांडी ने इस बाबत कहा कि यह सही है कि वह अपने पुराने घर झामुमो में जा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने उन्हें बतौर अभिभावक के तौर पर पार्टी के कामकाज को देखने का आमंत्रण दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










