विस्फोटक लदी गाड़ी पर जिला मंत्री का बोर्ड, 1745 डेटोनेटर, 154 कुकर, 123 टिफिन जब्त

लातेहार : चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में भारी मात्र में लैंडमाइंस बनाने का सामान मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुमंडीह इलाके से 1745 डेटोनेटर, 154 प्रेशर कुकर, 123 स्टील टिफिन, एक आयरन कटर मशीन समेत बम व बम बनाने के सामान बरामद किया. इन्हें जंगल में […]
लातेहार : चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में भारी मात्र में लैंडमाइंस बनाने का सामान मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुमंडीह इलाके से 1745 डेटोनेटर, 154 प्रेशर कुकर, 123 स्टील टिफिन, एक आयरन कटर मशीन समेत बम व बम बनाने के सामान बरामद किया. इन्हें जंगल में ले जाकर नष्ट कर दिया गया. लैंडमाइंस बनाने के लिए इन सामग्रियों को छिपा कर रखा गया था. इसे बरामद कर पुलिस ने नक्सलियों की योजना को विफल कर दिया.
एसपी डॉ माइकल राज एस, सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन के कमांडेंट पी मनोज कुमार व कोहला बटालियन के कमांडेंट धर्मेद्र सिंह ने बताया कि बरामद विस्फोटक का इस्तेमाल माओवादियों द्वारा चुनाव के दौरान पुलिस के खिलाफ किया जाना था. एसपी ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ लगातार पुलिस ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




