टिकट कटा, नाराज राजा बदलेंगे पाला!
Updated at : 09 Nov 2014 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

नये ठौर की तलाश, कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी के बाद लेंगे आगे का फैसला रांची : भाजपा-आजसू गंठबंधन की पेच में गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर का टिकट कट गया है. भाजपा ने तमाड़ की सीट आजसू को दे दी है. ऐसे में विधायक राजा पीटर भाजपा की टिकट से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. […]
विज्ञापन
नये ठौर की तलाश, कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी के बाद लेंगे आगे का फैसला
रांची : भाजपा-आजसू गंठबंधन की पेच में गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर का टिकट कट गया है. भाजपा ने तमाड़ की सीट आजसू को दे दी है. ऐसे में विधायक राजा पीटर भाजपा की टिकट से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. विधायक राजा पीटर ने जदयू छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. भाजपा के फैसले से राजा पीटर आहत हैं.
चुनाव लड़ने के लिए अब वे नया ठौर तलाश रहे हैं. श्री पीटर ने कहा कि वह सोमवार को कोई फैसला लेंगे. कार्यकर्ताओं और जनता से रायशुमारी के बाद ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. ऐसे में एक बार फिर वह जनता व कार्यकर्ताओं के बीच जायेंगे. उनकी राय लेने के बाद ही कोई फैसला करेंगे.
समरेश को भी नहीं मिला टिकट
भाजपा में शामिल होनेवाले झाविमो विधायक समरेश सिंह को टिकट नहीं दिया गया है. हालांकि अभी तक श्री सिंह ने पार्टी के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं. इसके पार्टी में शामिल होनेवाले आधा दर्जन आइएएस, आइपीएस में से सिर्फ दो लोगों जेबी तुबिद और लक्ष्मण सिंह को टिकट दिया गया है. हाल में लगभग दर्जन भर आइएएस और आइपीएस अफसरों ने भाजपा का दामन थामा था. इसमें कई लोगों ने टिकट की दावेदारी भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




