टिकट बंटते ही आचार-व्यवहार भूल गये नेता जी

टिकट के लिए मारामारी कर रहे प्रत्याशी अब टाइट हो गये हैं. जिन्हें टिकट मिला वह अब आचार संहिता की जद में है, इधर जिनका टिकट कट गया वे आचार-व्यवहार भी भूल गये हैं. अच्छे दिन के माहौल में वह पार्टी पदाधिकारियों सहित प्रदेश प्रभारियों के भी दिन खराब कर दे रहे हैं. यही प्रभारी […]
टिकट के लिए मारामारी कर रहे प्रत्याशी अब टाइट हो गये हैं. जिन्हें टिकट मिला वह अब आचार संहिता की जद में है, इधर जिनका टिकट कट गया वे आचार-व्यवहार भी भूल गये हैं. अच्छे दिन के माहौल में वह पार्टी पदाधिकारियों सहित प्रदेश प्रभारियों के भी दिन खराब कर दे रहे हैं.
यही प्रभारी जब पहले आते थे,तो एयरपोर्ट से ही माला खर्च शुरू हो जाता था. भाई लोग भीड़ में चेहरा घुसा कर प्रणाम बोलते थे. सर..सर की रट तो तोता की तरह लगती थी. पर गेम प्लान साफ होते ही अब इनके आंखों की रोशनी मैली हो गयी है. पार्टी कार्यालय में प्रभारी आये व ऊपर वाले तल्ले पर चले गये. नीचे भीड़ तो थी, लेकिन प्रणाम पाती नहीं मिला. ऊपर जाकर साहब ने किसी के लिए संदेश भिजवाया. नीचे कहा गया कि फलाने को साहब (प्रभारी) बुला रहे हैं. इधर नीचे वाले ने कहा..धुर..फुरसत नइ हऊ..बोल दे..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




