पूर्व विधायक बलदेव हाजरा राजद में शामिल
Updated at : 07 Nov 2014 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व विधायक बलदेव हाजरा अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को राजद में शामिल हो गये. वह आजसू में थे. राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव व सचिव रामकुमार यादव के समक्ष उन्होंने राजद की सदस्यता ली. जमुवा सीट से उन्हें राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. भाजपा प्रत्याशी का […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व विधायक बलदेव हाजरा अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को राजद में शामिल हो गये. वह आजसू में थे. राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव व सचिव रामकुमार यादव के समक्ष उन्होंने राजद की सदस्यता ली. जमुवा सीट से उन्हें राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द करें
रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरे कृष्ण सिंह का नामांकन रद्द करने की मांग की है. पार्टी की ओर से भाजपा प्रत्याशी द्वारा तीन बजे के बाद नामांकन करने का विरोध किया है. पार्टी के प्रदेश महासचिव अनादि ब्रrा ने चुनाव आयोग को फैक्स कर इसकी शिकायत की है. उन्होंने चुनाव आयोग से अविलंब प्रशासन द्वारा कराये गये वीडियो फुटेज मंगा कर जांच कराने का आग्रह किया है.
रामनरेश यादव सपा के प्रदेश सचिव बने : रांची . सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव ने बोकारो के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव को सपा का प्रदेश सचिव और मुन्ना ओझा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




