ePaper

रांची में मतदान 9 दिसम्‍बर को, जानें आपके क्षेत्र में कब पड़ेंगे वोट

Updated at : 25 Oct 2014 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में मतदान 9 दिसम्‍बर को, जानें आपके क्षेत्र में कब पड़ेंगे वोट

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के विस्‍तृत कार्यक्रम की घोषणा आज कर दी गयी. भारत के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त वीएस संपत ने झारखंड के साथ-साथ जम्‍मू और कश्‍मीर के विस चुनाव की घोषणा की. दोनों राज्‍यों में पांच चरणों में मतदान होंगे. चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही आज से दोनों राज्‍यों में […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के विस्‍तृत कार्यक्रम की घोषणा आज कर दी गयी. भारत के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त वीएस संपत ने झारखंड के साथ-साथ जम्‍मू और कश्‍मीर के विस चुनाव की घोषणा की. दोनों राज्‍यों में पांच चरणों में मतदान होंगे. चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही आज से दोनों राज्‍यों में आदर्श चुनाव आचार संहीता लागू कर दिया गया है.

झारखंड की राजधानी रांची में चुनाव तीसरे चरण यानि 9 दिसम्‍बर को होंगे. वहीं झारखंड की उप राजधानी दुमका और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के क्षेत्र में चुनाव पांचवें चरण यानि 20 दिसम्‍बर को होंगे. झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा जो की खरसावां से विधायक हैं, उनके विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण यानि 2 दिसम्‍बर को चुनाव होने हैं. बताते चलें कि अर्जुन मुंडा के लिए भाजपा नेता मंगल सिंह सोय ने इस क्षेत्र से अपना सीट खाली किया था.

इसके अलावे पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन को हराने वाले जदयू विधायक गोपाल सिंह पातर के विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण यानि 2 दिसम्‍बर को चुनाव होने हैं. बताते चलें कि गोपाल कृष्‍ण पातर उर्फ राजा पीटर ने पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन को इसी सीट से हराया था और इसके बाद राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की नौबत आ गयी थी.

पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो जो की सिल्‍ली विधानसभा से विधायक हैं, के क्षेत्र में चुनाव तीसरे चरण यानि 9 दिसम्‍बर को होने हैं.

इसके अलावे अन्‍य विधानसभा क्षेत्र में कब-कब चुनाव होने हैं इसपर एक नजर

प्रथम चरण – चुनाव 25 नवंबर को

विधानसभा क्षेत्र

चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा,मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्‍टनगंज,विश्रामपुर,छतरपुर,हुसैनाबाद,गढ़वा,विश्वनाथपुर

दूसरा चरण – मतदान 2 नवंबर को

विधानसभा क्षेत्र

बहरागोडा,घाटशिला,पोटका,जुगसलाई,पूर्वी जमशेदपुर और पश्चिम जमशेदपुर, सरायकेला, चाइबासा, मंझगांव, जगन्‍नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खुंटी, मांडर, सिसइ, सिमडेगा, कोलेबिरा

तीसरा चरण – मतदान 9 दिसंबर

विधानसभा क्षेत्र

कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, इचागढ़, सिल्‍ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके

चौथे चरण – मतदान 14 दिसंबर को

विधानसभा क्षेत्र

मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, gandey, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टूंडी, बाघमारा

पांचवां चारण – मतदान 20 दिसंबर को

विधानसभा क्षेत्र

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जारमुंडी, सारठ, पोरियाहाट, गोड्डा, महगांव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola