ePaper

संसद पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कहा, कनाडा कभी नहीं डरेगा

Updated at : 23 Oct 2014 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
संसद पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कहा, कनाडा कभी नहीं डरेगा

ओटावा : संसद पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कहा है, कनाडा इस हमले से डरने वाला नहीं है. बल्कि हमले ने हमें और मजबूत कर दिया है. उन्‍होंने कहा, कनाडा नहीं डरेगा और इस दुस्साहस भरे हमले ने आतंकवाद से मुकाबले की उनकी कोशिशों को दोगुना करने का प्रण और मजबूत […]

विज्ञापन

ओटावा : संसद पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कहा है, कनाडा इस हमले से डरने वाला नहीं है. बल्कि हमले ने हमें और मजबूत कर दिया है. उन्‍होंने कहा, कनाडा नहीं डरेगा और इस दुस्साहस भरे हमले ने आतंकवाद से मुकाबले की उनकी कोशिशों को दोगुना करने का प्रण और मजबूत कर दिया है.

टोरंटो स्टार अखबार ने हार्पर के हवाले से कहा, हम डरने वाले नहीं हैं. कनाडा कभी नहीं डरेगा. पार्लियामेंट हिल पर हमले के बाद देश को संबोधित करते हुए हार्पर ने यह बात कही. हार्पर ने कहा, इससे हमारा इरादा मजबूत होगा और हम अपनी और हमारी सुरक्षा एजेंसियों की कोशिशें दोगुनी कर सकेंगे ताकि खतरों की पहचान कर उनका मुकाबला कर सकें एवं कनाडा को महफूज रख सकें.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कनाडाई नागरिकों को महफूज रखने के लिए सभी जरुरी कदम उठाएगी. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इस दिशा में क्या कदम उठाए जाने की योजना है. हार्पर ने इस हफ्ते हुए दूसरे जघन्य एवं हिंसक हमले और खासकर सैनिक की हत्या की कडी निंदा की. उन्होंने कहा कि ये हमले कनाडाई लोकतंत्र, मूल्यों एवं समाज पर सीधा प्रहार हैं. उन्होंने कहा, इस हफ्ते की घटनाएं इस बात को याद दिलाती हैं कि कनाडा भी ऐसे आतंकवादी हमलों से अछूता नहीं है जिन्हें हमने दुनिया के अन्य हिस्सों में होते देखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola