ePaper

मुख्य सचिव के कुत्ते ने सचिव को काटा

Updated at : 23 Oct 2014 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य सचिव के कुत्ते ने सचिव को काटा

रांची : मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के कुत्ते ने सचिव को काट लिया है. यह घटना बुधवार सुबह की है. सांस्थिक वित्त सचिव मृदुला सिन्हा हर दिन की तरह सुबह-सुबह अपने घर से ‘मार्निग वाक’ के लिए निकली थीं. ठीक इसी समय एक महिला मुख्य सचिव के कुत्ताें को भी टहला रही थी. जानकारी के […]

विज्ञापन
रांची : मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के कुत्ते ने सचिव को काट लिया है. यह घटना बुधवार सुबह की है. सांस्थिक वित्त सचिव मृदुला सिन्हा हर दिन की तरह सुबह-सुबह अपने घर से ‘मार्निग वाक’ के लिए निकली थीं. ठीक इसी समय एक महिला मुख्य सचिव के कुत्ताें को भी टहला रही थी.
जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव के कुत्ते बगैर चेन के ही घूम रहे थे मृदुला सिन्हा वहां से गुजर रही थी. इसी दौरान मुख्य सचिव के एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया. उन्होंने खुद को बचाने की भरपूर कोशिश की. इस कोशिश के दौरान कुत्ते ने उन्हें दूसरी बार काट लिया. किसी तरह उस कुत्ते को काबू में लाया गया. इसके बाद सचिव ने अपने डॉक्टर से संपर्क कर इंजेक्शन लगवाया. उन्होंने कुत्तों को बगैर बांधे ही इधर-उधर ले जाने का विरोध किया है.
मामले को लेकर मृदुला सिन्हा ने धुर्वा थाना में लिखित शिकायत की है, जिसमें कुत्ते से जानबूझ कर कटवाने का आरोप कुसुम मुंडा पर लगाया गया है. हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola