ePaper

ASEM सम्मेलन में रुसी राष्‍ट्रपति पुतिन के खिलाफ टॉपलेस प्रदर्शन

Updated at : 16 Oct 2014 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
ASEM सम्मेलन में रुसी राष्‍ट्रपति पुतिन के खिलाफ टॉपलेस प्रदर्शन

मिलान : ‘टॉपलेस फेमेन’की कार्यकर्ताओं ने आज मिलान कैथेड्रल के सामने राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन के खिलाफ अर्धनग्न होकर और अपने शरीर पर शराब डालकर प्रदर्शन किया. यूरोपीय और एशियाई नेताओं के एएसईएम सम्मेलन के लिए रुसी राष्ट्रपति के इटली पहुंचने से पहले महिला अधिकारों की पैरवी करने वाले इस संगठन की कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध […]

विज्ञापन

मिलान : ‘टॉपलेस फेमेन’की कार्यकर्ताओं ने आज मिलान कैथेड्रल के सामने राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन के खिलाफ अर्धनग्न होकर और अपने शरीर पर शराब डालकर प्रदर्शन किया. यूरोपीय और एशियाई नेताओं के एएसईएम सम्मेलन के लिए रुसी राष्ट्रपति के इटली पहुंचने से पहले महिला अधिकारों की पैरवी करने वाले इस संगठन की कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शित किया.

‘फेमेन’ की नेता इना शेवचेंको और एक अन्य कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन का यह तरीका अपनाया. उन्होंने कहा कि शराब उस रक्त का प्रतीक है जो उनके पैतृक स्थल यूके्रन में बहाया जा रहा है. यूक्रेन में रुस की भूमिका के कारण वहां हो रही हिंसा से क्षुब्ध होकर इनलोगों ने प्रदर्शन का यह तरीका अपनाया है.

पुतिन को आज इस शिखर बैठक में भाग लेना. शिखर बैठक में यूक्रेन में संकट का समाधान करने के प्रयासों पर चर्चा होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola