ePaper

ओबामा ने यूक्रेन में रूसी आक्रमण को सम्प्रभुता का उल्लंघन बताया

Updated at : 19 Sep 2014 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने यूक्रेन में रूसी आक्रमण को सम्प्रभुता का उल्लंघन बताया

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि उनकी कई महीनों से यूक्रेन पर नजर है और उन्होंने रूस द्वारा सबसे पहले क्रीमिया में और हाल में पूर्वी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में आक्रमण भी देखा है. ओबामा ने कहा कि क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन में रुस के आक्रमण के कारण यूक्रेन की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि उनकी कई महीनों से यूक्रेन पर नजर है और उन्होंने रूस द्वारा सबसे पहले क्रीमिया में और हाल में पूर्वी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में आक्रमण भी देखा है. ओबामा ने कहा कि क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन में रुस के आक्रमण के कारण यूक्रेन की सम्प्रभुता का उल्लंघन हुआ है.

ओबामा ने यूक्रेन के अपने समकक्ष पेट्रो पोरोशेंको के साथ कल मीडिया के समक्ष संयुक्त उपस्थिति में कहा कि हम पिछले कई महीनों से यूक्रेन के लोगों पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने सम्प्रभुता स्वतंत्र आर्थिक और विदेश नीति के प्रति अपनी इच्छा जताई है जो उन्हें स्वतंत्र, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाए. ओबामा ने कहा कि दुर्भाग्य से हमने रुस द्वारा सबसे पहले क्रीमिया में और हाल में पूर्वी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में आक्रमण भी देखा है.
यह न केवल देश की सम्प्रभुता और उसकी स्वायत्तता का उल्लंघन करता है बल्कि यूक्रेन द्वारा इस संकट से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रयासों को भी कमजोर कर रहा है. उन्होंने कहा, अमेरिका ने विश्व समुदाय और यूरोपीय सहयोगियों का नेतृत्व यह सुनिश्चित करने के लिए किया है कि यूक्रेन में आक्रमण करने के लिए रुस को इसकी कीमत चुकानी पडे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola