जम्मू-कश्मीर बाढ़:राहत सामग्री से भरी बोट ले उड़े अलगाववादी नेता!

!!अनिल एस साक्षी!! श्रीनगर:जम्मू और कश्मीर में आयी बाढ़ में पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जाने की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करनेवाले कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक का नया चेहरा सामने आया है. ताजा घटना में जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक ने राहतकर्मियों से एक राहत सामग्री ले जा रही […]
!!अनिल एस साक्षी!!
उन पर आरोप हैं कि इन्होंने बाढ़ राहत का सामान बांटने के लिए सेना की एक बचाव नौका को ही हाइजैक कर लिया. सोशल मीडिया में घूम रहे एक वीडियो में मलिक और उनके साथियों को राहत और बचावकर्मियों से नाव खाली कराते हुए देखा गया है. यही नहीं, इस वीडियो में इन लोगों को सेना की नाव पर सवार एक बीमार महिला को भी जबरन उतारते हुए देखा गया, ताकि वे इसका इस्तेमाल खुद के चलाये जा रहे राहत कार्य में कर सकें. इस वीडियो को बाद में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने भी दिखाया था. इसमें मलिक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कश्मीरी नहीं चाहते हैं कि सेना कश्मीर में राहत और बचाव कार्य जारी रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




