पाक : देर से आये पूर्व गृहमंत्री को गुस्‍साये यात्रियों ने विमान से बाहर किया

Updated at : 16 Sep 2014 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
पाक : देर से आये पूर्व गृहमंत्री को गुस्‍साये यात्रियों ने विमान से बाहर किया

कराची : पीआईए के विमान पर सवार क्रुद्ध यात्रियों ने पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक और पीएमएल, एन के एक हिंदू सांसद को दो घंटे से ज्यादा देर कराने के लिए पीआईए के विमान पर चढने से रोक दिया. कराची से इस्लामाबाद जाने वाले पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के विमान पीके-370 को उडान भरने में कल […]

विज्ञापन

कराची : पीआईए के विमान पर सवार क्रुद्ध यात्रियों ने पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक और पीएमएल, एन के एक हिंदू सांसद को दो घंटे से ज्यादा देर कराने के लिए पीआईए के विमान पर चढने से रोक दिया. कराची से इस्लामाबाद जाने वाले पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के विमान पीके-370 को उडान भरने में कल ढाई घंटे से ज्यादा की देर हुई क्योंकि यह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सीनेटर मलिक और नेशनल एसेंबली के सदस्य डॉ. रमेश कुमार मकवानी के पहुंचने का इंतजार कर रहा था.

जब वे पहुंचे तो यात्रियों ने उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया. स्थानीय मडिया में बार-बार दिखाए जाने वाले एक वीडियो क्लीप के मुताबिक यात्री मलिक पर चिल्ला रहे थे. क्लिप में एक यात्री को कहते सुना गया, ‘मलिक साहब, दुख है. आपको वापस जाना चाहिए. आपको इन यात्रियों से माफी मांगनी चाहिए. आपको शर्म करनी चाहिए. आपके कारण 250 यात्रियों को परेशान होना पडा. यह आपकी गलती है जनाब.’ उन्होंने कहा, ‘मलिक साहब, अब आप मंत्री नहीं रहे. और अगर आप हैं भी तो हमें इसकी कोई फिक्र नहीं.’

ऑनलाइन वायरल हुए क्लिप में यात्रियों को सांसदों पर हूटिंग करते दिखाया गया है और इसमें क्रू के सदस्य भी शामिल थे. कुमार को वीडियो में नहीं दिखाया गया लेकिन डॉन अखबार ने खबर दी कि उन्हें भी विमान में सवार नहीं होने दिया गया. पीआईए के प्रवक्ता मसूद तजवार ने डॉन से बात करते हुए कहा कि विमान में विलंब तकनीकी कारणों से हुआ न कि मलिक के कारण. तजवार ने कहा, ‘पीआईए वीआईपी संस्कृति को बढावा नहीं देता. लेकिन तकनीकी कारणों से उडान में डेढ घंटे का विलंब हुआ.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola