पाकिस्तान में बम विस्फोट में तीन की मौत

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज बम विस्फोट होने से एक सैनिक सहित कम से कम तीन लोग मारे गये और 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. प्रांत की राजधानी क्वेटा के उपनगर में रिमोट संचालित बम विस्फोट में मारे गये लोगों में फ्रंटियर कोर (एफसी) का भी एक सैनिक है. […]
कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज बम विस्फोट होने से एक सैनिक सहित कम से कम तीन लोग मारे गये और 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये.
प्रांत की राजधानी क्वेटा के उपनगर में रिमोट संचालित बम विस्फोट में मारे गये लोगों में फ्रंटियर कोर (एफसी) का भी एक सैनिक है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले का निशाना एफसी का काफिला था. उन्होंने कहा, दो नागरिक और एक एफसी सैनिक मारे गए जबकि तीन सैनिकों सहित 22 लोग घायल हो गये.
पीडितों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया जहां आपात स्थिति लागू की गयी है. हमले की किसी ने भी अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है. इलाके में बलूच राष्ट्रवादी सक्रिय हैं और वे अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




