NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, मई में होगा एग्जाम

Updated at : 15 Mar 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
NEET MDS 2026

मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NEET MDS 2026: डेंटल सर्जरी में मास्टर्स करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की तरफ से NEET MDS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

NEET MDS 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET MDS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर फॉर्म भर सकते हैं. यह परीक्षा देशभर में पोस्टग्रेजुएट डेंटल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है.

ऐसे करें NEET MDS 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर NEET MDS सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Application Link पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं.
  • इन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • फॉर्म में मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और थंब इम्प्रेशन अपलोड करें.
  • इसके बाद अपनी पसंद का एग्जाम सिटी चुनें.
  • अब फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आखिर में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

NEET MDS 2026 Official Notification Check Here

इस परीक्षा के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार Application Fees तय किया गया है. जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये रखा गया है.

NEET MDS 2026 Notice

NEET MDS Exam Date: कब होगी परीक्षा?

NBEMS की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक NEET MDS 2026 की परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. इससे पहले 22 अप्रैल को एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी.

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो Master of Dental Surgery यानी MDS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं. परीक्षा का सिलेबस BDS कोर्स के स्तर पर आधारित होता है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में एग्जाम गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: RRB NTPC परीक्षा 16 मार्च से, एंट्री से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola