ePaper

विस चुनाव में नक्सलियों पर रहेगी नजर

Updated at : 01 Sep 2014 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव में नक्सलियों पर रहेगी नजर

जमशेदपुर/रांची:रविवार को सीसीआर कैंपस में बनाये गये इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस एंड रिस्पांस सेंटर (आइएसआरसी) का उदघाटन करते हुए डीजीपी राजीव कुमार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कुछ चूक रह गयी थी, जिस वजह से तीसरे चरण में नक्सली घटना हो गयी. विधानसभा चुनाव में ऐसी घटना न हो, इसके लिए झारखंड पुलिस पूरी तरह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची:रविवार को सीसीआर कैंपस में बनाये गये इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस एंड रिस्पांस सेंटर (आइएसआरसी) का उदघाटन करते हुए डीजीपी राजीव कुमार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कुछ चूक रह गयी थी, जिस वजह से तीसरे चरण में नक्सली घटना हो गयी.

विधानसभा चुनाव में ऐसी घटना न हो, इसके लिए झारखंड पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. श्री कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि जनता के सहयोग से ही पुलिस को कामयाबी मिल सकती है. गुड़ाबांदा के सिंगपुरा गांव में पन्ना के बिजनेस को लेकर हुई नक्सली घटना के संबंध में डीजीपी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सच्चई का पता लगायेंगे तथा उचित कार्रवाई की जायेगी.

चुनावी ट्रेनिंग आज से रांची में

जमशेदपुर:जिले के छह निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) और हर विधान सभा के एक-एक सहायक निर्वाची पदाधिकारियों (एआरओ) की सोमवार से रांची में विधान सभा चुनाव 2014 की ट्रेनिंग होगी. ट्रेनिंग चार सितंबर तक चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola