जम्मू-कश्मीर से बंगाल पहुंची बुलेट प्रूफ गाड़ी, भवानीपुर में किया रूट मार्च

Published by :Ashish Jha
Published at :16 Apr 2026 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से बंगाल पहुंची बुलेट प्रूफ गाड़ी, भवानीपुर में किया रूट मार्च

बुलेट प्रूफ गाड़ी

Bengal Election: लोगों से 23 और 29 अप्रैल को सुबह मतदान करने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया. साथ ही आश्वासन दिया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस और केंद्रीय बल तुरंत सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. राज्य विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर से बुलेटप्रूफ गाड़ियां मंगवायी हैं. बुधवार को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर और आसपास के इलाकों में इन गाड़ियों को रूट मार्च करते देखा गया, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ. आयोग सूत्रों के अनुसार, मतदान के दौरान किसी भी तरह की हिंसक स्थिति जैसे फायरिंग या पथराव होने पर इन वाहनों का इस्तेमाल किया जायेगा. इसके अलावा, अगर कोई वीआइपी भीड़ या अफरातफरी के बीच फंस जाता है, तो उसे सुरक्षित निकालने के लिए भी इन गाड़ियों का उपयोग किया जायेगा.

गाड़ी देखने के लिए जमा हो रहे आम लोग

भवानीपुर में गश्त कर रही इस बुलेटप्रूफ गाड़ी को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जुट गयी. कई लोगों ने उत्सुकतावश इसकी तस्वीरें भी लीं. गश्ती अभियान भवानीपुर थाने से शुरू होकर पद्दोपुकुर, चक्रबेरिया, शरत बोस रोड होते हुए हाजरा तक पहुंचा. खाकी रंग की यह चार पहिया गाड़ी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है और इसमें एक साथ आठ कमांडो बैठ सकते हैं, जो आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं. वाहन में धुआं छोड़ने की विशेष व्यवस्था भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है. इन गाड़ियों के नंबर प्लेट जम्मू-कश्मीर के हैं और आमतौर पर इनका इस्तेमाल अर्धसैनिक बल सीमावर्ती क्षेत्रों में करते हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग की इस बार खास व्यवस्था

आयोग के मुताबिक, मतदान के दौरान बम विस्फोट या गोलीबारी जैसी स्थिति में कमांडो इन वाहनों के जरिये मौके पर पहुंचेंगे और राहत व बचाव कार्य करेंगे. भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थिति बिगड़ने पर धुएं का उपयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने की भी योजना है. वहीं, बुधवार दोपहर भवानीपुर में केंद्रीय बलों ने माइक के जरिये रूट मार्च कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. लोगों से 23 और 29 अप्रैल को सुबह मतदान करने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया. साथ ही आश्वासन दिया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस और केंद्रीय बल तुरंत सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Also Read: उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola