ePaper

विस चुनाव को लेकर अमित शाह का झारखंड दौरा सात सिंतबर से

Updated at : 01 Sep 2014 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर अमित शाह का झारखंड दौरा सात सिंतबर से

रांची:आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सात सिंतबर की शाम छह बजे रांची आयेंगे. इसके बाद बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. रात में संघ कार्यालय जाकर पदाधिकारियों से मिलेंगे. आठ सितंबर को दिन के 10 बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा स्कूल के समीप […]

विज्ञापन

रांची:आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सात सिंतबर की शाम छह बजे रांची आयेंगे. इसके बाद बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. रात में संघ कार्यालय जाकर पदाधिकारियों से मिलेंगे.

आठ सितंबर को दिन के 10 बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा स्कूल के समीप स्थित मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. साथ ही संगठन और चुनाव पर चर्चा करेंगे. भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता समागम में प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और पार्टी से जुड़े नेता हिस्सा लेंगे. श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गयी है. इसको लेकर रविवार को प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई.

इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने बताया कि दो सितंबर को जिलावार बैठक में मंडल अध्यक्ष, पूर्व और वर्तमान विधायक, जिला और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

भाजपा रांची महानगर की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जायेगा. यह निर्णय रविवार को महानगर भाजपा की बैठक में लिया गया.

कार्यक्रम को लेकर प्रभारियों का मनोनयन

भाजपा रांची महानगर ने अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रभारियों का मनोनयन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola