ePaper

Viral : सीरिया में बम धमाकों की आवाज पर बेटी को खिलखिलाना सिखा रहा यह शख्स, देखें Video

Updated at : 19 Feb 2020 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Viral : सीरिया में बम धमाकों की आवाज पर बेटी को खिलखिलाना सिखा रहा यह शख्स, देखें Video

लगभग एक दशक से गृह युद्ध का दंश झेल रहे सीरिया से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक पिता (मोहम्मद अब्दुल्ला) अपनी 4 साल की बेटी (सेल्वा) को हंसाता नजर आ रहा है. यह वीडियो लाफिंग गेम जरूर है, लेकिन इसे देखकर आपकी आंखें नम हो सकती हैं. इस वीडियो […]

विज्ञापन

लगभग एक दशक से गृह युद्ध का दंश झेल रहे सीरिया से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक पिता (मोहम्मद अब्दुल्ला) अपनी 4 साल की बेटी (सेल्वा) को हंसाता नजर आ रहा है. यह वीडियो लाफिंग गेम जरूर है, लेकिन इसे देखकर आपकी आंखें नम हो सकती हैं.

इस वीडियो को बॉलीवुड एक्‍टर जीशान अयूब ने भी ट्वीट किया है. जीशान ने जो वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ जीशान ने लिखा, यह सबसे दिल दहला देने वाली बात है, इसे जब आप सुनेंगे.

मालूम हो कि सीरिया में रहने वाले लोग हर वक्त डर के साये में जीने को मजबूर हैं. सीरिया में हो रहे हमलों ने अब तक 9 लाख लोगों को अपना घर-बार छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. यहां पर बच्‍चों पर इस युद्ध का गहरा मनोवैज्ञानिक असर हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola